Friday , March 29 2024
Breaking News

जुनेद नासिर हत्याकांड की राजस्थान सरकार जांच सही कर रही है

ओबीसी मोर्चा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने जुनैद और नासिर जघन्य हत्याकांड को लेकर कहा की यह जो घटना है। यह मानवता के खिलाफ है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को गौरक्षा के नाम पर इस तरह का अंजाम देना और जिंदा जलाने की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और सरकार से अनुरोध करता हूं कि कोई भी व्यक्ति कितना भी बड़ा हो उन व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करें और उनको सलाखों के पीछे भेजने का काम करें। उन्होंने यह कहा कि हरियाणा में जो घटना हुई है, एसआईटी से बात नहीं बनेगी। सीबीआई से इसकी जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। ये मांग यादव ने शुक्रवार को पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान के पुनहाना शहर स्थित कार्यालय पर पत्रकारवार्ता के दौरान की।

 उन्होंने कहा कि जो अपने आप को गौरक्षक बोलते हैं, मेरा यह कहना है कि जो गाय को पालता है वही गौरक्षक हो सकता है, बाकि मासूम लोगों को मारने का अधिकार किसी के पास नहीं है। कांग्रेस नेता ने गौतस्करी को लेकर कहा कि जरूर नहीं कि कोई एक ही बिरादरी के लोग करते हैं। गोकशी के धंधे में बहुत सारे लोग हैं। बहुत से लोगों ने स्लाटर हाउस बना रखे हैं। भाजपा का नॉर्थ ईस्ट में कानून कुछ और है और यहां कानून कुछ और है। उन्होंने कहा कि आरएसएस तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह बताएं कि स्लाटर हाउस को अब तक क्यों  बंद नहीं किया गया। कोई भी शख्स हो, कितना भी बड़ा हो, जिसका भी इस घटना में हाथ है। उसको सरकार को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। उसको सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। एक व्यक्ति विशेष की बात नहीं है, चाहे वह मेरा भाई ही क्यों ना हो अगर उसने इतना गिरावट वाला काम किया है। किसी व्यक्ति को जिंदा जलाना यह मानवता नही है, इसकी कोई भी धर्म इजाजत नहीं देता है। चाहे कुरान हो, रामचरितमानस, भगवतगीता हो कोई भी हिंसा की बात नहीं करता। सब प्रेम की बात करते हैं। भाईचारे की बात करते हैं।

   कैप्टन अजय सिंह यादव ने इसके अलावा भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। सिलेंडर के दाम बढ़ाकर होली का गिफ्ट सरकार ने देने का काम किया है। इसके अलावा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। 

  पूर्व मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो इलेक्शन कमिशन के गठन की बात कही है। उसका हम स्वागत करते हैं, इसी तरह सीबीआई, ईडी तथा इनकम टैक्स के अधिकारियों की कमेटी बनाकर नियुक्ति होनी चाहिए, ताकि एजेंसी स्वतंत्र तरीके से काम कर सके। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा में गठबंधन की आवश्यकता पढ़ती है या नहीं यह हाईकमान को तय करना है, बाकि बहुत से राज्यों में गठबंधन की आवश्यकता है और इस पर हाईकमान जल्दी ही कोई फैसला लेगा। रायपुर के अधिवेशन में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बहुत सी बातों पर विचार हुआ है। उन पर जल्दी ही अमल देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का असर अब दिखने लगा है। उसी का नतीजा है कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को लेकर एक बड़ी बात कही है। यही कांग्रेस चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ 2 या 3 सीट जीत पाई है, जो वहां की क्षेत्रीय पार्टियां हैं। उनके सहयोगी सरकार बन रही है। कांग्रेस ने कई राज्यों में जहां सीटें पहले नही थी , वहां जीती हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

   पूर्व मंत्री ने कहा कि ओबीसी मोर्चा कांग्रेस को भी मजबूत किया जाएगा। इसका फैसला ले लिया गया है। उन्होंने यह कहा कि 2024 में विपक्षी दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेंगे। इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बन पाएगी। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि जल्दी ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मेवात जिले के गांवों, शहरों का तथा कस्बों का दौरा किया जाएगा और लोगों को मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया जाएगा ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। कुल मिलाकर कांग्रेस रायपुर अधिवेशन के बाद कुछ एक्टिव मोड में नजर आ रही है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के बड़े नेता अजय सिंह यादव ने अपने लोकसभा क्षेत्र में दौरा शुरू कर दिए हैं और इलाके के सबसे हॉट जुनैद – नासिर हत्याकांड पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान के पुनहाना शहर स्थित कार्यालय पर पत्रकारवार्ता कर सरकार को आड़े हाथों लिया।

About admin

Check Also

पेपर मिल उद्योग में एक कामगार की कटिंग मशीन की चपेट में आने से हुई मौत

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के हरीपुर पेपर मील उद्योग में एक कामगार की कटिंग मशीन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *