Breaking News

राजेंद्र ठाकुर को बनाया गया भाजपा रेणुका मंडल का अध्यक्ष

रेणुका बीजेपी मंडल के पार्टी ने मंडल की कमान जिले के महामंत्री राजेंद्र ठाकुर को सौंप दी है। बुधवार शाम को हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए भाजपा मंडल के नए अध्यक्ष की कमान पार्टी के वरिष्ठ व कर्मठ कार्यकर्ता राजेंद्र ठाकुर को सौंप दी। आज कार्यकर्ताओं द्वारा नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्वागत व बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का वह पूर्ण निष्ठा और सबको साथ लेकर करेगे। उन्होंने अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कार्यकर्ताओं से सहयोग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग, निर्मला देवी, खजाना सिंह, अमर सिंह तथा अन्य वरिष्ठ व कनिष्क कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About ANV News

Check Also

जंगम द्वारा शिव विवाह स्तुति का ज्ञान पूरे क्षेत्र में गुणगान करते हैं

हिमाचल प्रदेशदेवों की भूमि मानी जाती हैं जहां पर प्रत्येक जिले व कस्बे में हैअधिकतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share