Breaking News
Sarkaghat News

राजीव आर्य को सौंपी धर्मपुर मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

सरकाघाट : धर्मपुर मंडल भाजपा ने इस बार मीडिया प्रभारी का दायित्व चोलथरा पंचायत से संबंध रखने वाले पार्टी के पुराने सिपाही राजीव आर्य को सौंपा है। राजीव आर्य पूर्व में धर्मपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे स्वर्गीय कर्मवीर वर्मा के भतीजे हैं। उन्होंने मंडल सदस्य से लेकर प्रदेश तक, पार्टी की कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है । 2015 में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा सुंदरनगर के जिला महामंत्री रहे हैं। 2018 में युवा मोर्चा प्रदेश आई टी सैल के प्रदेश संयोजक रहे। 2021 में भारतीय जनता पार्टी आई टी सैल के प्रदेश संयोजक रहे चेतन बरागटा की प्रदेश टीम के सदस्य भी रहे हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी से स्नातक व सूचना प्रौद्योगिकी में AMI की डिग्री प्राप्त राजीव आर्य को मण्डल भाजपा ने मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राजीव आर्य से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोशल मीडिया सभी प्रकार के मीडिया संपर्क सूत्रों के साथ समन्वय स्थापित करके पूरी पारदर्शिता के साथ मंडल स्तर पर पार्टी विचारधारा व विभिन्न गतिविधियों का प्रचार प्रसार तो करेंगे ही साथ ही वर्तमान में विपक्ष की आवाज को मीडिया के सहयोग से जनता की आवाज बनायेंगे । राजीव आर्य ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहे रजत ठाकुर व मंडल अध्यक्ष लेखराज का धन्यवाद प्रकट किया है ।

About ANV News

Check Also

Sarkaghat News

चौथे दिन पहुंच गई जिला परिषद क़ाडर कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार की धमकी का भी नहीं हुआ कोई असर

सरकाघाट। जिला परिषद क़ाडर अधिकारी और कर्मचारियों की अनिश्चितकाल कलम छोड़ो हड़ताल आज चौथे दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share