404 Not Found


nginx
संधोल की शिवांगी खरवाल बनीं एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री… - Anv news - ताज़ा हिंदी समाचार
Monday , January 20 2025
Breaking News

संधोल की शिवांगी खरवाल बनीं एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री…

सरकाघाट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69 वां राष्ट्रीय अधिवेशन इन्द्रप्रस्थ मैदान दिल्ली में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में एबीवीपी की नव कार्यकारिणी गठित की गई। इस कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के संधोल की बेटी शिवांगी खरवाल को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सोंपा गया है। शिवांगी खरवाल सुपुत्री स्व सतीश खरवाल गांव जोल संधोल से संबंध रखती है। इसी माह वह अपने पैतृक घर जोल आई थी वहां आने के बाद उन्होंने अधूरे पड़े विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महिलाओं द्वारा किए जा रहे जन आंदोलन में शामिल होकर महिलाओं का हौसला भी बढ़ाया था शिवांगी की पढाई दिल्ली से ही हुई है और PhD तक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है।

शिवंगी खरवाल ने 2019 में DUSU के सह सचिव पद पर चुनाव जीता और 2023 तक इस पद पर रही, 2023 का Dusu चुनाव ABVP ने शिवंगी के नेतृत्व में लड़ा और 4 में से 3 सीटे जीत कर संगठन की झोली में डाली इस से खुश हो कर संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय मंत्री पद से नवाज़ा है। एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमे पूरे देश भर से 9,000 प्रतिनिधिओं ने भाग लिया। अधिवेशन के उदघाटन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उपस्थित रहे। बता दें कि शिवांगी के पिता सतपाल खरवाल (पाली) दिल्ली भाजपा के दिग्गज नेता रहें हैं वे वेस्ट दिल्ली के विष्णु गार्डन वार्ड से भाजपा के पार्षद रहें हैं। वे कोरोना काल में पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिस कारण उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया था। शिवांगी खरवाल भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए आगे बढ रही हैं।

About admin

Check Also

हिमाचल प्रदेश में 13 साल में प्रति हेक्टेयर 50% तक घट गया सेब का उत्पादन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 13 साल में सेब उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *