Breaking News
Sanjay Singh Arrest

दिल्ली आबकारी नीति मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी, AAP कार्यकर्ताओं ने कर रहे प्रदर्शन

दिल्ली आबकारी नीति मामले पहले दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी। वही, अब दिल्ली आबकारी नीति में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (4 अक्टूबर) को काफी लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। रिमांड में लेने के लिए ईडी आप नेता संजय सिंह को आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।

आपको बता दें कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अबतक 14 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। वही, संजय सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र हैं। इसलिए उनकी गिरफ्तारी से अब आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। वही, अब संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में आज गुरूवार (5 अक्टूबर) को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय प्रदर्शन किया जा रहा हैं। इतना ही बल्कि कार्यकर्ता सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़ते नज़र आ रहे हैं। प्रदर्शन के कारण भीड़ बढ़ती ही जा रही हैं। जिस कारण सुरक्षा के इंतज़ाम भी बढ़ाए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग के यातायात को बंद कर दिया गया है। साथ ही भाजपा मुख्यालय जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया हैं। संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय घेराव करने की तैयारी में हैं। हालांकि, संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन लगातार जारी हैं जिसे देखते हुए सुरक्षा को और भी ज्यादा बढ़ाया जा रहा हैं।

About ANV News

Check Also

Delhi News

दिल्ली में हुई दिल को झकझोर देने वाली घटना, पिटबुल का आतंक; किया महिला पर हमला….

देश में वैसे लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता दिख रहा हैं। आए दिन देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share