Breaking News
Nanital News

Uttarakhand News: नैनीताल में खौफनाक मंज़र, भूस्खलन से ढहा मकान

उत्तराखंड एक नैनीताल से आज भूस्खलन की एक और भयावक वीडियो सामने आई हैं। जिसमे भूस्खलन के कारण एक मकान ढहता चला गया। आज सुबह-सुबह नैनीताल के कई इलाके भूस्खलन की चपेट में आ गए, जिस कारण जिले के कई घरों में दरारें आ गईं हैं। दरारें धीरे-धीरे चौड़ी होती गईं और ढह गईं। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा हैं की कैसे भूस्खलन की चैपट में आया दो मंजिला मकान ढलान से फिसलता हुआ और जोरदार आवाज के साथ जमीन पर गिरता हुआ नजर आ रहा है।

हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि लगभग एक दर्जन कमरों वाला घर दुर्घटना से पहले ही खाली करवा दिया गया था। वही, अब नैनीताल के मल्लीताल इलाके में आसपास के सभी घरों को भी अब खाली करवाया जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में राज्य विधानसभा को बताया गया था कि इस साल उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आई प्राकृतिक आपदा ने 111 लोगों की जान ली है और 45,650 परिवार इससे प्रभावित हुए हैं।

संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारी बारिश के कारण आई प्राकृतिक आपदा के चलते 111 लोगों की जान चली गई और इस दौरान 72 लोग घायल हो गए। इस भयावक आपदा के कारण 45,650 परिवार भी प्रभावित हुए, जिन्हें 30.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है, उन्होंने एक सवाल का जवाब दिया। विधानसभा में विपक्षी सदस्य।

वही, ऐसा ही कुछ देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला इस मानसून सीजन ने हिमाचल को भी हिला के रख दिया। मानो प्रदेश में जैसे तबाही मची हुई हैं। बाद, भूस्खलन और बादल फटने के कारण कई लोगों की जान चली गई तो कई लोग बेघर हो गए।

About ANV News

Check Also

Nanital Bus Accident

नैनीताल में दर्दनाक हादसा, हरियाणा से आई 33 लोगों से भरी बस खाई में जा गिरी, 7 लोगों की हुई मौत

उत्तराखंड के नैनीताल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। करीब 33 यात्रियों से भरी बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share