सरकाघाट। क्षेत्र की वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक आज समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे ग्राम पंचायत बसंतपुर के गांव भटवान के अजय कुमार सुपत्र शुभकर्ण की आर्थिक स्थिति व बीमारी के चलते संस्था ने इक्यावन सौ रुपए का आर्थिक सहयोग किया है। अजय पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य कारणों से परेशान हैं जिसके चलते संस्था ने इनको आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया। इस मौक़े पर संस्था के प्रधान बिहारी लाल के अतिरिक्त संस्था के वरिष्ठ सदस्य जगदेव सिंह, बलदेव सिंह, प्रेम सिंह अत्री ,रंजीत सिंह, नेक राम, अनंत राम, रूप लाल, अमर सिंह तथा संस्था के मीडिया प्रभारी श्रवण सिंह भारद्वाज मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी श्रवण सिंह भारद्वाज ने बताया कि संस्था ऐसे ही गरीब असहाय लोगों की मदद करते रहे है और आगे भी ऐसे ही करते रहे।
