Breaking News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर कसा तंज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने पराशर मे आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया | जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भ्रष्टाचार व झूठ बोलना सिखा दिया है।उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश मे आज मंहगाई भ्रष्टाचार व घोटाले चरम सीमा पर है |

घोटाले को लेकर जलशक्ति विभाग मे पाइपों की गुणवत्ता न होने पर सीबीआई से जांच की मांग की है जयराम ने जलशक्ति विभाग मे महेंद्र सिंह का फोटो लगाया है | जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह लागू है कि विभागों की होल्डिंग मे सीएम राज्यपाल मुख्य न्यायाधीश का फोटो लगती है तो मै हाई कोर्ट से मांग करता हु कि कंटेंम्पट आफ कोर्ट से इसकी जांच हो |

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने चुनाव घोषणा पत्र की एक भी बात पूरी नहीं की है उन्होंने कहा जयराम ठाकुर ने कहा था कि हम भूमि अधिग्रहण मे 2 गुणा फैक्टर लागू करेंगे पर वो भी लागू नहीं हो पाया तथा पठानकोट-मंडी फोरलेन सडक को बीच रास्ते मे टूलेन किया गया है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल में विकास के कार्यों को पूरा नहीं कर पाई है और उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही OPS लागू करेंगे तथा प्रदेश मे विकास की सभी कार्य को गति देगे।

About ANV News

Check Also

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल बना है किसानों के गले की फांस

चरखी दादरी : पूर्व मंत्री व कांग्रेस की तोशाम विधायक किरण चौधरी ने कहा कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share