सरकाघाट। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां कंचना पुरी की शोभा यात्रा रविवार से शुरू होगी। प्रथम नवरात्र रविवार को सुबह 10 बजे गांव घरवासडा से ढोल नगाड़ों के साथ गढ़ मंदिर के लिए मां कंचना पुरी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में गांव पंचायत घरवासडा व डरबाड के सैकड़ो श्रद्धालु भाग लेंगे। प्रधान विकास सभा राजकुमार बिष्ट ने बताया की 15 से 23 अक्टूबर तक गढ़ मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष्य पर पूजा अर्चना व भंडारों का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु कुलदेवी मां कंचन पुरी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जबकि 23 अक्टूबर सायंकाल को मां कंचन पुरी की शोभायात्रा अपने मूल स्थान घरवासड़ा गांव के लिए वापस आएगी। मंदिर विकास सभा घरवासड़ा द्वारा इसके लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पुजारी अनिल बिष्ट उप प्रधान बालमुकुंद गुलरिया सचिव नानक चंद कोषाध्यक्ष हेमराज ऋषिकांत उपाध्याय कमल किशोर जीत सिंह ठाकुर विपिन शर्मा गुरुदेव जांगड़ा पम्मी बिस्ट बब्बू बिष्ट विनोद बिष्ट तन्नू गुलेरिया रिंटू पंकु गुलेरिया व्यास देव शर्मा हंसराज भारद्वाज शशि बिस्ट हल्कू गारला मूलराज उपाध्याय प्रेम सागर आदि ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को उच्च स्तर पर सुविधा भैया करवाने की रणनीति बनाई।
