Breaking News

ज्वालामुखी व प्राचीन लाल शिवालय में धूमधाम से मनाई गई शिवरात्री

(पंकज  शर्मा)

ज्वालामुखी के शिव मंदिरों व प्राचीन लाल शिवालय मंदिर में शिवरात्री बड़ी धूम -धाम से मनाई गई।

यहाँ लाल शिवालय मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों ने शिव शंकर का पूजन करना शुरू कर दिया  और भोले के जयकारे गूंजते रहे।

 शिव भक्तों ने भोले नाथ का दूध, गंगाजल, दही, शहद, शक़्कर व फल, भांग, धतूरा आदि से जलाभिषेक किया।

लाल शिवालय में भक्तों के लिये फलाहार का भंडारा भी लगाया गया।

इस बारे में पुजारी अविनेद्र शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लाल शिवालय मंदिर में शिवरात्रि का बिशेष पूजन किया गया।

शिवरात्री पर्व भोले नाथ व शिव शंकर भगवान का सबसे बड़ा त्यौहार है आज ही के दिन भोले नाथ का विवाह माता पार्वती से सम्पन्न हुआ था।

 यह फागुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को शिवरात्री महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।

सभी भक्तजन आज के दिन शिव का पंचोउपचार, दशोउपचार , षोडषउपचार पूजन करते हैं।

भोले नाथ अपने सभी भक्तों की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। भगवान भोले नाथ शिव भगवान अपने सभी भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

यह दिन सभी भक्तों के लिए बड़ा पुण्य का दिन होता है।

 भोले शंकर का आज के दिन पूजन करेने से पूरे साल का फल प्राप्त होता है।

 इसी तरह शिव महा पुराण का कथा वाचन किया गया और पूर्णाहुति डालकर उसका समापन किया गया।

प्राचीन लाल शिवालय मंदिर में आज सभी भक्तों के लिए फलाहार के भंडारे का भी आयोजन किया गया।

 वही ज्वालामुखी के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों में भी शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई और कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।

About ANV News

Check Also

ट्रक यूनियन ओर सोसाइटी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया 21 लाख रुपये का चेक

ट्रक यूनियन नालागढ़ और ट्रक आपरेटर सोसायटी नालागढ़ के पदाधिकारी सी.पी.एस. राम कुमार चौधरी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share