Breaking News

पूर्व हॉकी कप्तान ओलम्पियन अजीत पाल सिंह को सदमा पत्नी का देहांत

चंडीगढ़, 20 मईः

हॉकी विश्व कप-1975 के विजेता भारतीय टीम के कप्तान रहे पद्म और ओलम्पियन अजीत पाल सिंह को उस समय पर गहरा सदमा लगा जब उनकी पत्नी और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी किरण अजीत पाल सिंह का निधन हो गया।

किरण अजीत पाल सिंह जो 69 वर्षों के थे, का आज नयी दिल्ली में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। वह अपने पीछे पति और दो पुत्र छोड़ गए। किरण अजीत पाल सिंह का अंतिम संस्कार कल नयी दिल्ली में किया जायेगा।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हॉकी ओलम्पियन अजीत पाल सिंह के साथ दुख सांझा करते हुये उनके चल जाने को खेल जगत के लिए बड़ा घाटा बताया। उन्होंने कहा कि अजीत पाल सिंह और उनकी पत्नी किरण अजीत पाल सिंह दोनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये राज्य और देश का नाम रौशन किया है।

मीत हेयर ने अजीत पाल सिंह के साथ गहरी संवेदना ज़ाहिर करते हुये दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति की कामना करते हुये पीछे रहे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने की अरदास की।

अजीत पाल सिंह ने जहां हॉकी खेल में विश्व कप और ओलम्पिक खेल में भारत की कप्तानी की वहीं उनकी पत्नी किरण अजीत पाल सिंह ने बास्केटबाल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। खेल जगत में वह चुनिंदां जोड़ियों में से एक थे जो भारत की तरफ से खेले। किरण अजीत पाल सिंह जो बास्केटबाल खेल में किरण ग्रेवाल के तौर पर जाने जाते थे, का पैतृक गाँव ललतों कलाँ (लुधियाना) था। उनका जन्म नयी दिल्ली में ही हुआ था और यहीं से ही पढ़ाई हासिल की और फिर बास्केटबाल खेला। अजीत पाल सिंह हॉकी के मक्का के तौर पर जाने जाते गाँव संसारपुर के रहने वाले हैं। वह परिवार समेत लम्बे समय से नयी दिल्ली में ही रह रहे थे।

About ANV News

Check Also

मानवता की मिसाल: तीन बच्चों की गुमशुदा “गर्भवती” मां को परिवार से मिलवाया

प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स बिछड़े लोगों को मिलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share