Breaking News
Punjab News

निशानेबाज़ अर्जुन बबूटा ने पैरिस ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफाई किया 

चंडीगढ़, 27 अक्तूबर। पंजाब के उभरते निशानेबाज़ अर्जुन बबूटा ने अगले साल पैरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफायी कर लिया। अर्जुन ने आज दक्षिण कोरिया में चल रही एशियन निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल के टीम वर्ग में स्वर्ण और व्यक्तिगत मुकाबले में रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। 

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अर्जुन बबूटा को इस उपलब्धि के लिए मुबारकाबाद देते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि अब तक पैरिस ओलम्पिक्स का कोटा हासिल करने वाले 10 भारतीय निशानेबाज़ों में अर्जुन बबूटा तीसरा पंजाबी है। इससे पहले सिफत कौर समरा और राजेश्वरी कुमारी ने ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफायी किया है। भारतीय हॉकी टीम भी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधा क्वालीफायी हो गई है, जिस टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत 10 पंजाबी खिलाड़ी हैं। 

मीत हेयर ने मोहाली में रहते वाले जलालाबाद में पले-बढ़े अर्जुन बबूटा को अगले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छोटी उम्र के इस निशानेबाज़ ने पिछले साल विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर बनाई गई नयी खेल नीति के अंतर्गत ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफायी करने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए राज्य सरकार 15 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी देगी। 

About ANV News

Check Also

Punjab News

पंजाब के राज्यपाल द्वारा लोगों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, यूटी, चंडीगढ़, बनवारी लाल पुरोहित ने श्री गुरु नानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share