Breaking News

भव्यता और पत्थर शिल्प कला का प्रतीक सुंदरनगर के महादेव का श्री राम हनुमान मंदिर

(सचिन शर्मा)- उपमंडल की पंचायत महादेव के अंतर्गत श्री राम हनुमान मंदिर,धनोटू बग्गी मार्ग धनोटू से लगभग 400 मीटर दूर सड़क के किनारे स्थित है। यह निर्माणाधीन मंदिर लगभग 23 साल पहले से शनै: शनै: अग्रसरता की ओर उन्मुख है। इस मंदिर की एक खास बात यह है कि इसके हर पत्थर पर राम राम लिख कर उकेरा जा रहा है। यह समस्त देवभूमि हिमाचल ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत वर्ष में अपने आप में भव्यता और अलोकिकता का एक उदाहरण है। श्री राम हनुमान मंदिर सेवा समिति इस मंदिर का निर्माण करवा रही है। इस मंदिर को बनाने वाले एकमात्र राजमिस्त्री बिहारी लाल गोहर ब्लॉक के अंतर्गत स्यांज के गवाड़ क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं जो पिछले लगभग 23 वर्षों से लगातार अकेले ही हर पत्थर पर राम का नाम उकेर रहे हैं। उन्होंने 17 सितंबर 2000 को पहले पत्थर पर राम नाम लिखकर इस ऐतिहासिक कार्य की शुरुआत की थी।

जिस तरह से देव भूमि हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी काष्ट कला के मंदिरों का निर्माण हो रहा है उसी अनुरूप सुंदरनगर की महादेव पंचायत के अधीन आने वाले इस मंदिर में लगने वाले हरेक पत्थर के ऊपर राम नाम उकेरा जा रहा है।एक दिन में मिस्त्री मात्र दो या तीन पत्थर ही मुश्किल से बना पाते हैं जो संपूर्ण राम नाम से अंकित होते हैं। यह सुंदर व भव्य धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी। ग्राम वासियों के अतिरिक्त श्री राम हनुमान मंदिर सेवा समिति ने शासन-प्रशासन से कई बार आग्रह करने के बाद भी 23 वर्ष तक इस मंदिर के निमार्ण कार्य को गति नहीं मिल पाई है। धन के अभाव के कारण इस धार्मिक कार्य को करवाने में बड़ी समस्या पेश आ रही है। स्थानीय जनता व मंदिर समिति ने पुनः सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्दी ही इस भव्य धरोहर का जीर्णोद्धार कर जनता को समर्पित किया जाए। अगर कोई श्रद्धालु या भक्तजन इस धार्मिक कार्य हेतु अपनी श्रद्धा से कोई सेवा देना चाहते हैं तो श्री राम हनुमान मंदिर सेवा समिति महादेव के सचिव चमन ठाकुर के नंबर 88942 99158 या 78075 35988 पर संपर्क कर सकते हैं।

About vira

Check Also

देश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने में अहम योगदान

देश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने में हरियाणा का अहम योगदान रहेगा – मनोहर लाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share