Breaking News
Himachal News

रोहतांग दर्रे में हिमपात, बर्फ के फाहे देख झूम उठे सैलानी

मनाली। कुल्लू मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए मौसम खुशनुमा हो गया है। रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ियों में हिमपात का दौर जारी है। रोहतांग में हिमपात होता देख सुबह 8 बजे पुलिस ने सैलानियों को गुलाबा में ही रोक दिया लेकिन हल्का सा मौसम खुलते ही उन्हें रोहतांग की ओर जाने की अनुमति दे दी। राहनीनाला में सैलानियों के स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ। बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के लिए यह दृश्य अचंभित करने वाले रहे। बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी झूम उठे। सैलनियो ने आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को कैमरे में कैद किया। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सैलानियों ने बर्फ के फाहों में खूब मस्ती की।

हिमपात की रफ्तार तेज होती देख पुलिस ने पर्यटकों को मनाली की ओर भेज दिया जबकि दोपहर बाद पर्यटकों को मढ़ी तक ही जाने की अनुमति रही। देश व दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में आधा फुट ताजा हिमपात हुआ है। दर्रे सहित समस्त ऊंची चोटियों राहनीनाला, ब्यासनाला, मढ़ी, राहलाफाल और धुंधी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। दशहरा पर्व नजदीक आते ही पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। मनाली के सभी पर्यटन स्थलो में सैलानी चहक उठे है। फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा ने बताया कि रोहतांग दर्रे में हिमापत देख सैलानी खुश हुए है। उन्होंने बताया कि सैलानी बर्फ के फाहों का आनंद ले रहे है और इन लम्हो को कैमरे में कैद कर रहे है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रे में हिमपात होता देख पर्यटकों को दर्रे से वापस भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मढ़ी तक पर्यटकों की आवाजाही सामान्य रहेगी लेकिन रोहतांग दर्रे पर पर्यटक वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की बेटियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर।

सरकाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share