महेंद्रगढ़ शहर व क्षेत्रवासियों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। शहर के मुख्य मार्गों के गड्ढे पर कुछ मरहम लगाई जाएगी। यह मरहम लगाने का कार्य भी पालिका प्रशासन की ओर से नहीं शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। नगर के जर्जर सड़क मार्गों के कारण आमजन को हो रही असुविधाओं को लेकर यह कदम उठाए जा रहे हैं। इस कार्य को शुरु करने के लिए महेन्द्रगढ़ जन कल्याण मंच व अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कदम बढ़ाएं हैं ।
इसे भी पढ़े :
श्री ओम सांईराम स्कूल के चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि सभी सदस्यों द्वारा शहर की मेन सड़कों पर बने हुए गहरे गड्ढों से किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना हो सकती है। महेन्द्रगढ़ जन कल्याण मंच व अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शहर में खतरे का कारण बने इन गड्ढों को भरने का कार्य रविवार सुबह 10 बजे से नगर के बालाजी चौक से शुरु किया गया है। इस कार्य में क्षेत्रवासियों, शहरवासियों व दुकानदारों की मदद ली जाएगी। इस कार्य को चलाने के लिए काफी लोग आगे आ रहे हैं।