Breaking News

खेल मंत्री मीत हेयर द्वारा देश के महान मुक्केबाज कौर सिंह के देहांत पर दुख व्यक्त

चंडीगढ़, 27 अप्रैल

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने गुरूवार को देश के महान मुक्केबाज कौर सिंह के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया। ओलम्पियन कौर सिंह, जो 74 वर्षों के थे, का आज सुबह कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया।

खेल मंत्री मीत हेयर ने कौर सिंह के निधन को भारतीय खेल जगत विशेषकर मुक्केबाज़ी खेल के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड विजेता कौर सिंह ने पंजाब और देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। कौर सिंह ने 1982 के एशियन गेम्ज़ में गोल्ड मेडल जीतने के अतिरिक्त एशियन चैंपियनशिप और किंग्ज कप में भी गोल्ड मैडल प्राप्त किये थे। 1984 में एंजल्स ओलम्पिक खेल में हिस्सा लिया। मोहम्मद अली के साथ ऐतिहासिक मैच भी खेला। भारतीय सेना और पंजाब पुलिस में लंबे समय तक सेवा निभाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इस शैक्षिक सैशन से इस गौरवमयी मुक्केबाज़ की जीवनी को सिलेबस का हिस्सा बनाया है।

मीत हेयर ने कहा की कौर सिंह का संर्घषमयी जीवन और खेल जगत की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी। संगरूर के गांव खनाल खुर्द से उठकर कौर सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित की। खेल मंत्री ने महान मुक्केबाज़ को सलाम करते हुये ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार व खेल प्रेमियों को यह दुख सहन करने का बल प्रदान करें।

About ANV News

Check Also

भाजपा नेताओं ने ओडिशा के बालासोर रेल हादसा पर जताया शोक

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share