Breaking News
Sardar Fauja Singh

खेल रोल मॉडल, सिख सुपरहीरो फोजा सिंह को वेव एस्टेट मोहाली में किया सम्मानित

मोहाली (12/09/23)। 1911 में जन्मे, दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक, खेल रोल मॉडल सिख सुपरहीरो सरदार फोजा सिंह का आज वेव एस्टेट मोहाली में भाजपा के प्रदेश मीडिया संयुक्त सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने उनके गृह वेव एस्टेट मोहाली पहुंचने पर उनको जी आया कहा और उनको शॉल/लोई देकर सम्मानित किया।

भाजपा के प्रदेश मीडिया संयुक्त सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि सरदार फौजा सिंह उनके घर पहुंचे और उन्हें तथा उनके परिवार को आशीर्वाद दिया।उभ्भा ने कहा कि आज सरदार फोजा सिंह से मार्गदर्शन मिला और उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा किये, देश-विदेश के जीवन के बारे में विस्तार से चर्चा की और उनसे ज्ञान प्राप्त किया। उभ्भा ने कहा कि सरदार फोजा सिंह जी हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

भगवान उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दें। उभ्भा ने कहा कि 112 साल की उम्र में भी सरदार फोजा सिंह आसानी से सीढ़ियां चढ़कर पहली मंजिल पर पहुंचे। इस मौके पर मंडल सेक्रेटरी गुलशन सूद, भाजपा मंडल आईटी सेल सह संयोजक आशु ठाकुर, असम खुंगर व सरदार सुखबंस सिंह आदि मौजूद रहे।

About ANV News

Check Also

Sukhpal Singh Khaira

Punjab News: ड्रग्स तस्करी मामले में पंजाब के कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खेहरा हुए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आज यानी गुरूवार (28 सितंबर) की सुबह कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share