Breaking News
Nalagarh News

नालागढ़ के कशमीरपुर से दयोली सड़क का प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा ने निर्माण कार्य करवाया शुरू

आज प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा ने कशमीरपुर से दयोली तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि तीन कि.मी. तक इस मार्ग को 82 लाख 38 हजार की लागत से बी.एम. लेयर डालकर पक्का किया जाएगा। पहले इस मार्ग पर तीन मीटर तक तारकोल की लेयर डाली गई थी। जिससे लोगों को पास लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ठेकेदार साढ़े पांच मीटर चौड़ी लेयर डालकर इस मार्ग को पक्का करेगा।

बावा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई थी। मार्ग खराब होने से रोजाना लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग पूर्व भाजपा सरकार के समय से इस मार्ग को पक्का करने की मांग कर रहे थे। लेकिन बजट के अभाव में कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार स्थापित होते ही नालागढ़ की खस्ताहालत सड़कों के किए बजट का प्रावधान करवाया जा रहा है। इसके तहत ही कशमीरपुर से दयोली तक मार्ग का कार्य शुरू करवा दिया गया है। इस मार्ग के पक्का होने से चंगर क्षेत्र की सात पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। बावा ने सड़क के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, लो.नि.वि. मंत्री बिक्रमादित्य सिंह का अभार जताया है।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की बेटियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर।

सरकाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share