यमुनानगर पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज उन्होंने 115 करोड़ के उद्घाटन किये हैं जिसमें 224 किलोमीटर की 114 सड़कों के साथ-साथ अन्य विकास कार्य हैं। उन्होंने कहा कि अगले 1 महीने में यह सभी कार्य पूरे किए जाएंगे तथा मानसून समाप्त होते ही यमुना नगर की चारों विधानसभा के सभी कार्य संपूर्ण कर लिए जाएंगे। दुष्यंत ने कहा कि हम जन समस्याओं को प्रमुखता से हल करवाएंगे गठबंधन के सवाल बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम बार-बार कहते हैं कि हम प्रदेश में मिलकर साढे तीन साल तक सरकार चला चुके हैं तथा आगे भी चलाएंगे । चुनाव अलग या इकट्ठे लड़ना संगठन का कार्य है संगठन का जैसा आदेश होगा हम पालन करेंगे।अभय चौटाला की पदयात्रा के संबंध में पूछे जाने पर दुष्यंत ने कहा कि वह पदयात्रा नहीं रथयात्रा है तथा इस यात्रा को लेकर सब जानते हैं उन्होंने कहा कि जनता की आवाज और उनके कार्यों को गति देना सरकार का काम है जो जज पा भाजपा सरकार बखूबी निभा रही है ।अभय चौटाला द्वारा यह कहना कि उनकी पदयात्रा चुनावों में इतिहास रचेगी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह तो वक्त ही बताएगा कि इतिहास दोहराया जाता है या नया लिखा जाता है क्योंकि इससे तय करना जनता का काम है। 2019 के नतीजे सबके सामने हैं।राहुल गांधी द्वारा अपनी यात्रा के दौरान ट्रैक्टर चलाना, जीरी बोने के संबंध में पूछे गए सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने वालों को वर्षों बाद किसानों की याद आई है वरना 10 साल पहले यदि दुष्यंत ट्रैक्टर चलाकर संसद में ना जाता तो यही लोग ट्रैक्टरों का व्यवसाई करण कर चुके होते। उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए। इनेलो कांग्रेस के गठबंधन के सवाल पर भी बोले दुष्यंत चौटाला की कर ले किसने रोका है।वही महागठबंधन पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी
देवीलाल जी नें जो त्याग किया था यह लोग नहीं कर सकते और यह लोग एक साथ नहीं चल सकते।
