Breaking News
Haryana News

Haryana News: प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया ने यशस्वी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए, कहा……

गेल की पूर्व स्वतंत्र निदेशक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया ने यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बुजुर्गो के लिए सम्मान भत्ता राशि बढ़ाकर 3000 रु. कर दी है तथा उन्होंने प्रदेश में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के लिए ग्रुप ए और ग्रुप बी में प्रमोशन में 20% आरक्षण देकर समाज हित में कार्य किया है। जिसके लिए अनुसूचित जाति समाज हमेशा उनका आभारी रहेगा। इस निर्णय से समाज के युवाओं को आगे आकर अपने क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करने का अवसर प्राप्त होगा।

बंतो कटारिया ने कहा कि अनुसूचित समाज के मसीहा डॉक्टर बी आर अंबेडकर ने जीवन पर्यंत समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया। उनके बाद भाजपा की सरकार ही ऐसी सरकार है, जो हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों के हित में कार्य करती रही है। देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर से संबंधित पांच प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर समाज के हित में कार्य किया था। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में 100 करोड रुपए की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर का शिलान्यास किया है।

भाजपा सरकार हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती रही है। उसी तर्ज पर हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा में इस समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे। बंतो कटारिया ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनकड़ के आवास पर पहुंचने पर उनका स्वागत किया और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा समाज के हित में लिए गए इस ऐतिहासिक कदम के संबंध में उनको धन्यवाद प्रेषित किया और उनसे संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

About ANV News

Check Also

Om Prakash Dhankar

धारा-370 की पक्षधर पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है: ओम प्रकाश धनखड

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share