कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरदीप बावा ने रविवार को सोबनमाजरा से कश्मीरपुर तक मार्ग के रिमेटलिंग कार्य को शुरू करवाया। इस मार्ग पर 55 लाख रूपये व्यय किए जाएंगे। कश्मीरपुर तक मार्ग पक्का करने करने के बाद इसे देवली तक चौड़ा और पक्का किया जाएगा। हरदीप बावा ने कहा कि सोबनमाजरा से कश्मीरपुरा तक मार्ग की हालत काफी खराब थी। यह मार्ग पर चंगर क्षेत्र का सबसे व्यस्त मार्ग में से एक है। मार्ग खराब होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। लोग पिछले लंबे से इस मार्ग को पक्का करने की मांग कर रहे थे जिसे अब पूरा करवा दिया गया है। उन्होंनें कहा कि अभी इसे कश्मीरपुरा तक पक्का किया जाना है उसके बाद इसे देवली तक चौड़ा करने के बाद तारकोल डालने का कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मु यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लो.नि.वि. मंत्री विक्रमादित्य सिंह के आर्शीवाद से नालागढ़ की खस्ताहालत सड़कों को बजट मुहैया करवाकर पक्का करवाया जा रहा है। बावा ने कहा कि आपदा के दौरान मैदानी ओर पहाड़ी क्षेत्र की सड़कें खराब हुई है। उसके लिये सरकार से बजट का प्रावधान करवाया जा रहा है। जल्द ही इन सड़कों को दुरूस्त करने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
