Breaking News

बालिका सशक्तिकरण रैली का सफल आयोजन

(परवीन कुमार)- लायंस क्लबज इंटरनेशनल जनपद 321-ए3 द्वारा आज प्रात: बालिका सशक्तिकरण ई-वेस्ट एवं अनीमिया उन्मूलन पर सफल रैली का आयोजन किया गया। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने गुरु नानक देव सीनियर सैकेंडरी स्कूल, मॉडल टाऊन से जागरुकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में लगभग 100 छात्रों व अध्यापकगण के अलावा लायन क्लब के 70 सदस्यों ने भाग लिया। रैली में शामिल सभी लोगों ने बालिकाओं के उत्थान का संदेश दिया। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अपने कोष से स्कूल को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। रैली का समापन कैम्प चौक पर किया गया।

यह रैली डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन एस.पी.गोयल के नेतृत्व में एवं परियाजना अध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष लायन अशोक मदान, पूर्व जनपद अध्यक्ष के.एल.खट्टर, वाईस गर्वनर अशोक मनचंदा, द्वितीय जनपद अध्यक्ष लायन सुधा कामरा, सचिव लायन सतीश जगगा व कोआर्डिनेटर लायन सुरेन्द्र छिन्दा के सहयोग से आयोजित की गई। रैली में रिजन चेयरपर्सन सुनील नागपाल, जोन चेयरमैन शम्मी नागपाल, राजेश बहार, क्लब प्रधान राजेश पाहवा, राजेश सरदाना, अनिल खट्टर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।  

About ANV News

Check Also

हरियाणा में करंट लगते ही जलने लगा मजदूर हुई दर्दनाक मौत

यमुनानगर के खजूरी रोड पर प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाला जसलीन अली लेबर क्वार्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share