Breaking News
Haryana News

सर्विक्षा के जज बनने पर बधाई देने पहुंची सुधा भारद्वाज

पंचकूला,19 अक्तूबर। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज आज सेक्टर 17 निवासी सर्विक्षा शर्मा के आवास पर उसे बधाई देने पहुंची। सर्विक्षा ने पंजाब सिविल सर्विसेज-ज्यूडिशियल परीक्षा के परिणाम में 11 वां रैंक हासिल किया है। वह आम श्रेणी में दूसरी सबसे युवा कैंडीडेट है।

सर्विक्षा के माता-पिता डाक्टर हैं। डाक्टरों के परिवार से संबंधित होने के बावजूद सर्विक्षा ने सिविल सर्विस को चुना है। सुधा भारद्वाज ने आज उनके आवास पर जाकर उनका मुह मीठा करवाते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सर्विक्षा जैसी होनहार बेटी शहर के बच्चों को प्रेरणा हैं। बच्चों को इन्हें अपना आदर्श मानकर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर मनीषा चौधरी, तरजिन्दर कौर, गीता कागड़ा, संगीता व पूजा मौजूद थी।

About ANV News

Check Also

Om Prakash Dhankar

धारा-370 की पक्षधर पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है: ओम प्रकाश धनखड

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share