Breaking News

सुखचैन सिंह राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़, 24 जून : देश के सबसे पुराने पंजीकृत राष्ट्रीय गतका संगठन, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की रोजमर्रा की गतिविधियों को मजबूत करने, संगठित करने और बेहतर कार्यप्रणाली के उद्देश्य से नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) ने नियुक्तियां की हैं। एसोसिएशन के वर्तमान उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी (हरियाणा) को कार्यकारी अध्यक्ष की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा, एन.जी.ए.आई. के संयुक्त सचिव इंदरजोध सिंह और राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह को इस राष्ट्रीय खेल फेडरेशन (एन.एस.एफ.) के क्रमश: उपाध्यक्ष और कार्यकारी सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है जबकि एन.जी.ए.आई. की कार्यकारनी के सदस्य और राष्ट्रीय कोच योगराज सिंह भांबरी को सिमरनजीत सिंह की पदोन्नति के बाद रिक्त हुए पद पर राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
ये अहम फैसले वर्ल्ड गतका फेडरेशन (डब्ल्यू.जी.एफ.) और एन.जी.ए.आई. के प्रमुख प्रतिनिधियों की एक विशेष बैठक के दौरान लिया गया। यह आधिकारिक घोषणा करते हुए एन.जी.ए.आई. अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और डब्ल्यू.जी.एफ. के महासचिव डॉ. दीप सिंह यू.एस.ए. ने कहा कि ये तीनों शख्सियतें लंबे समय तक गतका खेलते हुए राष्ट्रीय कोच बनीं। इन गतका प्रशासकों द्वारा पूर्व में दिखाए गए अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इन पूर्व कुशल खिलाड़ियों को उक्त गतका एन.एस.एफ. के उच्च स्तरीय प्रबंधन पदों पर नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रेवाल ने एन.जी.ए.आई. के कार्यकारी अध्यक्ष और सचिव को देश भर में राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन की सभी गतिविधियों को संचालित करने की पूरी शक्तियाँ और अधिकार दिए हैं।समर्पित गतका प्रमोटर ग्रेवाल ने भारत के सभी राज्यों के एफिलिएटेड गतका संघों से उक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देने के लिए कहा है।
इस के ईलावा उन्होंने सभी राज्यों को अपने जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय गतका टूर्नामेंटों को पूर्व-निर्धारित गतका कैलेंडर के अनुसार जल्द से जल्द पूरा करने की ताकीद भी की है। ग्रेवाल ने खुलासा किया कि एन.जी.ए.आई. द्वारा सितंबर माह में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप आयोजित की जानी है, जिसकी तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।

About ANV News

Check Also

Dr. Ashok Tanwar

आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर आज फरीदाबाद दौरे पर रहे

हरियाणा के फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ अशोक तंवर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share