नादौन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय नारायण चंद पराशर की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया और उनको नमन किया। इस मौके पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वर्गीय नारायण चंद का नादौन के विकास में बहुत बड़ा योगदान था।
पहाड़ी भाषा से उनका बहुत लगाव था। पहाड़ी भाषा के प्रचार एवम प्रसार के उनके योगदान को कोई कैसे भूल सकता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत की क्रांतिकारी काम किया। विधायक सुक्खू ने कहा कि स्वर्गीय पराशर विकास के साथ साथ कांग्रेस संगठन में भी बेहतरीन कार्य किया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस के संगठन में बहरतीन कार्य किया।
इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, ओबीसी प्रकोष्ठ नादौन के अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी बबलू, नादौन ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती रीना देवी, जिला कांग्रेस महासचिव संतोष कुमार संधू, डा मोहन लाल, कमल कुमार कम्मी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोंटी संधू, नादौन शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सेठी, संदीप कुमार सोनी,मनोहर लाल, बीडीसी धर्मपाल, ग्राम पंचायत करौर के प्रधान राजीव कुमार सोनू,रजनीश कुमार, कुशल जामरा, मास्टर हरबंश लाल, मास्टर रणजीत, पूर्व बीडीसी सीमा चौधरी,दीपक परमार, विकास,मंगनीश,अजय,रघुवीर, जतिन, जूविन आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।