पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह द्वारा जींद में आयोजित मेरी आवाज सुनो रैली में बवानी खेड़ा से हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय ओड महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष और टी ए सी सदस्य सुरेश ओड ने हलका बवानी खेड़ा का नेतृत्व करते हुए हजारों की संख्या में युवाओं के साथ रैली में प्रस्थान किया। सुरेश ओड ने कहा कि मेरी आवाज सुनो रैली हरियाणा की आने वाली राजनीति की दिशा और दशा दोनों तय करेगी।
उन्होंने कहा की यह रैली ना होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और मौजूदा में सांसद बृजेंद्र सिंह दोनों का अपने साथियों संग एक मिलन कार्यक्रम है।जिसमे आने वाले समय में हरियाणा की राजनीति के बारे में अहम फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा की आज की रैली में हजारों की भीड़ है।इस अवसर पर उनके साथ धर्मेन्द्र बल्हारा,ईश्वर सिवाना,संसार खेरी, सोमबीर, बबलू मिलकपुर, बिजेंद्र रतेरा, भारत, विक्रम फौजी, धर्मपाल इंस्पेक्टर, नवीन कुंगड़, अनिल धनाना,सुखबीर कमांडो, नरेश रामुपुरा,अशोक सिवाच,वीरेंद्र किरोड़ी, मनजीत जताई,अनूप बडेसरा,संदीप,सोनू तालु,राजकुमार जमालपुर सहित कई मौजूद थे।