404 Not Found


nginx
रामनवमी पर अयोध्या के मंदिर में रामलला का हुआ सूर्यतिलक , श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब - Anv news - ताज़ा हिंदी समाचार
Monday , January 20 2025
Breaking News

रामनवमी पर अयोध्या के मंदिर में रामलला का हुआ सूर्यतिलक , श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

इस बार की रामनवमी बहुत विशेष है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है| इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी | राम मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है,रामलला का सूर्याभिषेक होगा | रामनवमी के मौके पर राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए ,कहा जा रहा है कि रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर पाएँगे | ऐसे में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गयी है दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक होगा | रामलला की विशेष परिधान डिजाइन की गई है, पीले पीतांबर रंग की है जो की गोल्ड और सिल्वर धागों के इस्तेमाल से बनी है | इसमें खादी और हैंडलूम से इस परिधान को तैयार करने में वैष्णो संप्रदाय के प्रतीकों का उपयोग किया है | अलग-अलग दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग के परिधान निर्धारित किए  हैं  सोमवार को प्रतिमा को सफेद रंग के परिधान ,मंगलवार को गुलाबी, बुधवार को हरे, गुरुवार को पीले, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीले और रविवार को लाल रंग के परिधान तय किए हैं|

About admin

Check Also

हिमाचल प्रदेश में 13 साल में प्रति हेक्टेयर 50% तक घट गया सेब का उत्पादन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 13 साल में सेब उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *