Breaking News
Haryana News

सफाई कर्मचारियों ने फिर चेताया, मांग नहीं हुई पूरी तो लंबी हड़ताल पर जा सकते हैं सफाई कर्मचारी

झज्जर, (सुमित कुमार)| 5 दिन पूर्व दिए गए हड़ताल के नोटिस के दौरान मांग पूरी न किए जाने के बाद मंगलवार को आखिरकार एक बार फिर सफाई कर्मचारी आक्रामक नजर आए। यहां सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रधान शिवम चावरिया ने किया। (Haryana News)

उन्होंने बताया कि उनकी मांगे पुरानी है और इस बारे में पहले ही नगर परिषद प्रबंधन को उन्होंने 5 दिन का नोटिस देकर हड़ताल की चेतावनी दी थी। लेकिन जब मांग पूरी नहीं हुई तो उन्हें एक बार फिर आज हड़ताल करनी पड़ी। आज की हड़ताल उनकी सांकेतिक है। लेकिन यदि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो वह लंबी हड़ताल पर जा सकते हैं। उन्होंने अपनी लंबित मांगों में समान काम समान वेतन और नियमित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। (Haryana News)

About ANV News

Check Also

Dr. Ashok Tanwar

आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर आज फरीदाबाद दौरे पर रहे

हरियाणा के फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ अशोक तंवर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share