Breaking News

नालागढ़ की ग्राम पंचायत में आज प्रधान पद के उम्मीदवार का उपचुनाव हो रहा है

विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ की पहाड़ी ग्राम पंचायत मलैहणी में आज प्रधान पद के उम्मीदवार का उपचुनाव हो रहा है, जानकारी के लिए आपको बता दें की मलैहणी पंचायत में जिनको प्रधान चुना गयाा थ उनको बैंक में सरकारी नौकरी मिल गई है जिस उपरांत उन्होंने अपने प्रधान पद सेे इस्तीफा था, जिसके चलते मलैहणी  पंचायत में  उपचुनाव करवाया जा रहा है,

इस पंचायत से प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, हैरानी की बात है कि पंचायत के माजूदा उप प्रधान ने भी प्रधानी के चुनावों में अपनी दावेदारी पेश की है पंचायत में कुल वोट 847 है आज सुबह 8 बजे से वोटिंग सुचारू रूप से शुरू है

मलैहणी पंचायत में कुल 5 वार्ड है और सभी वार्डों में शांतिपूर्ण वोटिंग हो रही है चुनाव बी डी ओ नालागढ़ की निगरानी में किए जा रहे हैं, वहीं पर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं सुबह से ही पुलिस कर्मी पोलिंग बूथों पर तैनात किए गए हैं,

देर रात तक चुनावों के रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे.

वहीं पंचायत से मौजूदा उप प्रधान  व प्रधान पद के प्रतायशी ने कहा कि पिछली बार किसी कारण वर्ष वह प्रधानी के चुनाव नहीं लड़ पाए और उन्हें उप प्रधान गांव वासियों द्वारा चुना गया वह पिछले दो बार से लगातार उप प्रधान चुने गए हैं उन्होंने कहा कि वह प्रधानी का चुनाव गांव के विकास को बेहतर ढंग से करने के लिए लड़ रहे हैं और लोगों ने उन पर विश्वास जताया है निश्चय ही वह इस चुनाव में विजय होंगे.

 चुनाव BDO  नालागढ़ की निगरानी में किए जा रहे हैं देर रात तक चुनावों के रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे

चुनाव पर जानकारी देते हुए बी डी ओ नालागढ़ गौरव धीमान ने बताया कि नालागढ़ की नालागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मलैहणी में  उप चुनाव करवाए जा रहे हैं जिसमें 3 प्रत्याशी भाग ले रहे हैं साथ ही मौजूदा उपप्रधान ने भी प्रधानी के चुनाव के लिए नामांकन भरा है अगर उप प्रधान प्रधानी के लिए चुना जाता है तो उन्हें एक पद रखना पड़ेगा जिसके अगले 6 माह में दोबारा चुनाव कराए जाएंगे

About ANV News

Check Also

राम कुमार ने बद्दी में जांची सीवरेज, सफाई और यातायात व्यवस्था 

मुख्य संसदीय सचिव (नगर नियोजन, उद्योग एवं राजस्व) राम कुमार ने गत दिवस सोलन ज़िला …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share