हरियाणा राज्य चैकसी ब्यूरो ने नगर निगम यमुनानगर के मुख्य सफाई निरीक्षक को सफाई ठेकेदार से ₹2 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा।
पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य चैकसी ब्यूरो की टीम द्वारा किया गया रंगे हाथ गिरफ्तार।नगर निगम यमुनानगर के मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन को सफाई ठेकेदार जिन्दल कुमार से ₹2 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफतार किया।
जिन्दल कुमार, सफाई ठेकेदार, यमुनानगर ने एक शिकायत राज्य चैकसी ब्यूरो, मुख्यालय पंचकूला में दी थी।नगर निगम यमुनानगर द्वारा जोन-1 व 2 यमुनानगर में ठेके के आधार पर सफाई के कार्य के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमन्त्रित की थी।
जिसमें शिकायकर्ता ने भी इसके लिए आवेदन किया था। अनिल नैन, मुख्य सफाई निरीक्षक, यमुनानगर ने उससे सम्पर्क करके इस ठेके के लिए ₹3 लाख रिश्वत की मांग की थी।और रिश्वत न देने पर उसकी निविदा को रद्द करने की धमकी दी थी।
एक लाख रुपए वह पहले ही उक्त निरीक्षक को दे चुका था।थाना राज्य चैकसी ब्यूरो, पंचकूला में भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में अभियोग दर्ज कर रंगे हाथों गिरफतार किया।आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा आज पेश।