Breaking News

हरियाणा के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा गठबंधन सरकार ने दिया

चरखी दादरी। परिवहन व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा बजट को किसान व जनहित का हितैषी बताया। कहा कि हरियाणा के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा गठबंधन सरकार ने दिया है। वहीं विपक्षी जनता को बरगलाकर अपने स्वार्थ साधने की कोशिश में हैं। हरियाणा की जनता पर मनोहर सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया, सभी वर्गों का खास ख्याल रखा गया है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दादरी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बजट पर चर्चा की और उनके साथ फूलों की होली खेली। उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविदं्र मांढी सहित कई नेता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के बजट से अब गरीब, मजदूर और किसानों के साथ साथ व्यापारियों को मिलेगा भरपूर लाभ। उन्होंने बताया कि गौ सेवा आयोग का बजट बढ़ाकर 400 करोड़ किया। पहले यह 40 करोड़ रुपए था। राज्य में हरियाणा गौ सेवा आयोग के साथ पंजीकृत 632 गौशालाएं, जिनमें लगभग 4.6 लाख बेसहारा पशु बेसहारा पशुओं को रखने वाली गौशालाओं को उचित रूप से वित्तीय सहायता दी जाएगी। ताकि गौशालाओं में गौमाता की देखभाल और सुरक्षा की जा सके।

मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन पर कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने रोक लगाई थी। अब हरियाणा सरकार इसका समाधान करेगी। जल्द ही कर्मचारियों की मांगों को लेकर समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ हत्या को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने कानून बनाया है। गौवंश की हत्या करने वालों को सजा मिलेगी। अवैध माइनिंग को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा में सिर्फ 10 फीसदी ही माइनिंग चल रही हैं, अवैध माइनिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अप्रैल माह से हरियाणा में हैवी लेयर की नई सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा।

About sash

Check Also

भूख हड़ताल पर बैठे 11 सफाई कर्मचारी

चरखी दादरी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share