Friday , April 19 2024
Breaking News

नए CM का शपथ ग्रहण होगा इतना खास , पढ़िए

पंजाब के लिए कल का दिन काफी ऐतिहासिक होने वाला है। पंजाब के नए CM कल शपथ लेगें

आजादी के बाद पहली बार होगा जब राज्य में कांग्रेस और अकाली दल दोनों की पंजाब की सत्ता में हिस्सेदारी नहीं होगी। 

आम आदमी पार्टी के भगवंत मान सिंह राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।

भगवंत मान सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकल कलां में होगा।

इसके लिए मान ने लोगों से विशेष अपील की है।

भगवंत मान ने पुरुषों से कल पीली पगड़ी और महिलाओं को पीला दुपट्टा या शॉल पहन कर शपथ ग्रहण में आने के लिए आग्रह किया है। 

भगवंत मान दोपहर 12:30 बजे शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकल कलां में पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

हालांकि, समारोह में शामिल होने वाले लोगों से समय से पहले ही पहुंचने के लिए कहा गया है। 


पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

अभी यह तय नहीं हुआ है। हालांकि, चर्चा है कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ 16 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 

आम आदमी पार्टी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसका लाइव प्रसारण कराने का फैसला लिया है।


भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल,

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा शामिल होंगे।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी न्यौता भेजा गया है। 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को आमंत्रित किया है।

इसमें मान ने कहा, ‘मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे।

हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे।’

मान ने आगे कहा, ‘मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब आपकी अपनी सरकार होगी।

मैं अपने भाइयों और दोस्तों से उस दिन बसंती रंग की पगड़ी और बहनों से बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं।

हम उस दिन खटकर कलां को ‘बसंती’ रंग में बदल देंगे।’


आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

आम आदमी पार्टी ने पहले ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था।

About admin

Check Also

विधायक राजकुमार चब्बेवाल हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *