कैथल,
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब की कल्पना को साकार कर रही है। पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जहां आम जन के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर उनका उत्थान किया है, वहीं देश की आधारभूत संरचना में भी बढ़ोतरी की है। आने वाली 23 जुलाई को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर कुरुक्षेत्र लोकसभा की रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित केंद्र व प्रदेश का नेतृत्व शामिल होगा।
सांसद नायब सिंह सैनी बीजेपी कार्यालय कपिल कमल में रैली को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे थे। सांसद ने कहा कि संसदीय क्षेत्र की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जन में भारी उत्साह है। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 9 वर्षों में पूृरे देश में हर क्षेत्र में काम हुआ है।
गरीब को मजबूती देने के साथ-साथ आपार विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का नाम विश्व पटल पर चमकाया है। देश की 140 करोड़ की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहती है और आने वाले समय में उन्हें 400 से ज्यादा सीटें दिलाकर देश के प्रधान सेवक की बागडोर तीसरी बार सौंपने को तैयार है।
..: