कल मुख्यमंत्री के हांसी में हुए जन संवाद कार्यक्रम का विरोध जताते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प.सुमन शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हांसी ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश में भाजपा पूर्ण रूप से फेल है और कल मुख्यमंत्री ने जो हांसी में इंडस्ट्रियल सेक्टर बनाने की घोषणा की है वह पूर्ण रूप से चुनावी स्टंट है क्योंकि भाजपा शासन के पिछले 8 वर्ष के कार्यकाल में जो लोग हांसी शहर में कूड़ा डालने के लिए डंपिंग स्टेशन ही नहीं बनवा पाए वह इंडस्ट्रियल सेक्टर क्या बनाएंगे प्रदेश प्रवक्ता पं सुमन शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कल हांसी हल्के में आयोजित हुआ|
मुख्यमंत्री का जन संवाद कार्यक्रम जन स्वाद कार्यक्रम साबित हुआ है विधायक विनोद भ्याना द्वारा यह सारा कार्यक्रम पहले से ही सुनियोजित था इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से अधिक संख्या सिविल कपड़ों में प्रशासन के लोगो की थी| उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पिछले 9 वर्ष के कार्यकाल में हांसी का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था| हांसी के लोगों को मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें थी| जिसमें विधायक विनोद भ्याना पूर्ण रूप से फेल साबित हुए हैं कल के कार्यक्रम में विधायक द्वारा लोगों को जिला के मामले में और इंडस्ट्रियल सेक्टर के मामले में गुमराह करने की काफी कोशिश की गई परंतु वह इसमें पूर्ण रूप से विफल साबित हुए है| सुमन शर्मा ने कहा कि यदि विधायक सच में हांसी के लोगों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाना चाहते थे तो
वह हांसी शहर के बीच में इस जन संवाद कार्यक्रम को रखते न की हांसी से बाहर के सी फॉर्म बैंक्वेट हाल में उन्होंने अपने बेटे पार्षद नितेश शर्मा को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले सरकार द्वारा नजर बंद किए जाने के मामले को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है सुमन शर्मा ने कहा की पार्षद होने के नाते नितेश शर्मा अपने वार्ड की समस्या को रखने के लिए मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था, लेकिन शासित पार्टी के लोगों द्वारा पार्षद को मुख्यमंत्री से न मिलने देना हांसी हल्का के आम नागरिक से भद्दा मजाक है आगामी वर्ष 2024 में हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आना तय है और जिस दिन चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे उसे दिन हांसी हल्का के विकास को एक नई गति प्राप्त होगी|