Breaking News
Himachal News

CM Sukhu: आज मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे आपदा राहत पैकेज की घोषणा, दोपहर तीन बजे सचिवालय में करेंगे प्रेस वार्ता

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को यानी आज (30 सितंबर) आपदा राहत पैकेज की घोषणा करेंगे। इस दौरान आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर बाद तीन बजे सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विशेष आपदा राहत पैकेज देने की घोषणा की थी। लेकिन वह आज आपदा राहत पैकेज की घोषणा करेंगे।

हिमाचल में आई भयावक आपदा के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा था कि केंद्र सरकार ने चाहे हिमाचल सरकार की आर्थिक मदद नहीं की है लेकिन हमारी सरकार आपदा प्रभावितों के लिए दूसरा पैकेज ज़रूर देगी। विभागीय सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि मकान निर्माण के लिए आठ से दस लाख रुपये तक की घोषणा होने की संभावना है। इसके तहत सभी तरह की आवास संबंधित योजनाओं को भी एक साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा प्रभावितों के लिए अन्य घोषणाएं भी की जा सकती हैं। हालांकि, अभी 3 बजे प्रेस वार्ता शुरू होगी उसी के बाद चल पाएगा कि आखिर मुख्यमंत्री द्वारा कितने रुपयों की घोषणा कर सकती हैं सरकार।

About ANV News

Check Also

Himachal News

सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुन्नी में किया गया

आज दिनांक 9 दिसंबर 2023 को सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share