आज देश भर में महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।सुबह से ही शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु मंदिरों में आ रहे है।मन्दिरो को भी बड़ी धूमधाम से सजाया गया है।भगवान शिव की जयघोष की गूंज मन्दिरो में गूंज रही है। महाशिवरात्रि का दिन बेहद ही खास होता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। वैसे तो हर महीने शिवरात्रि आती है लेकिन फाल्गुन मास की चतुर्दशी को आने वाली महाशिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन व्रत पूजन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।ईस पावन पर्व पर शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी की जाती है। शिवरात्रि के दिन रात में पूजा करना सबसे फलदायी माना गया है। वही श्रद्धालु भी पूरी श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि पर पूजन कर रहे है।
Tags Haryana
Check Also
आई.जी कॉलेज कैथल में कमर्शियल आर्ट विभाग में मनाया गया वर्ल्ड वाटर डे
आज इंदिरा गांधी (पी.जी) महिला महाविद्यालय ,कैथल में कमर्शियल आर्ट विभाग में ‘वर्ल्ड वाटर डे’ …