Breaking News
Nanital Bus Accident

नैनीताल में दर्दनाक हादसा, हरियाणा से आई 33 लोगों से भरी बस खाई में जा गिरी, 7 लोगों की हुई मौत

उत्तराखंड के नैनीताल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। करीब 33 यात्रियों से भरी बस कालाढूंगी रोड पर नालनी में गहरी खाई में जा गिरी। बस में सवार सभी लोग हिसार (हरियाणा) नैनीताल घूमने पहुंचे थे। भयावक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और अन्य ज़ख़्मी लोगों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दरअसल, रविवार को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को सूचना मिली कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई है. इसमें 30 से 33 लोगों के सवार होने की संभावना है. सूचना मिलते ही SDRF की टीमें रुद्रपुर और खैरना से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हुईं।

हादसा स्थल पर पहुंचकर टीमों को जानकारी मिली की बस में 33 लोग सवार थे. ये हिसार से नैनीताल घूमने पहुंचे थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर NDRF, स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच हुए बस में सवार लोगों में से 26 घायलों को रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया जबकि घटना में कुल 07 लोगों (05 महिलाएं, 01 पुरुष व 01 बच्चा) की मृत्यु हो गई। जिन्हें SDRF टीम द्वारा रोप व स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

बस में सवार कुल- 33 लोग

1- सोनाली उम्र 26 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार नैनीकला हरियाणा
2- पूजा उम्र 26 पुत्री लीलू राम
3- मोनिका उम्र-31 पत्नी प्रवीण निवासी आर्यनगर हिसार
4- मुस्कान उम्र-21 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी उपरोक्त हिसार हरियाणा
5- कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष हिसार
6- इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
7- विनीता 28 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
8- सोनिया 26 वर्ष निवासी हिसार
9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष हिसार हरियाणा
10- रोमिला 59 वर्ष हिसार हरियाणा
11- रोगन सिंह उम्र 34 वर्ष
12- प्रियंका 32 वर्ष हिसार हरियाणा
13- सुनीता 34 वर्ष हिसार हरियाणा
14- अभिषेक पुत्र निलुराम निवासी हिसार।
15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष हिसार हरियाणा
16- कपिल पुत्र हवा सिंह उम्र 36 वर्ष हिसार हरियाणा अंकित पुत्र 17- विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष आर्यनगर
18- उर्मिला 35 वर्ष हिसार
19- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष हिसार
20- सुमन उम्र 42 निवासी हिसार
21- अंजली उम्र- 41 साल
22- भरत सिंह उम्र- 37 वर्ष
23- बिंदु पुत्री सतवीर उम्र- 35
24- अभिषेक 2 पुत्र सतवीर उम्र- 27 वर्ष हिसार
25- पंकज – 25 वर्ष (ठीक है)
26- साधू उम्र- उम्र-27 वर्ष हिसार

मृतक- 07

महिला- 05
1- पुष्पा
2- संगीता
3- ज्योति
4- पूनम
5- रविन्द्र
6- मनमीत (बच्चा)

पुरुष- 01
01 – रामेश्वर पुत्र दलवीर उम्र- 50 वर्ष (चालक)

About ANV News

Check Also

Uttarakhand Cylinder Blast

Uttarakhand Cylinder Blast: केदारनाथ मार्ग पर देर रात गौरीकुण्ड में सिलिंडर फटने से लगी भीषण आग

उत्तराखंड में 3 अक्टूबर मंगलवार की रात को केदारनाथ मार्ग पर भीषण आग लगने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share