
मोहाली बार्डर पर जबरदस्त हंगामा होने की खबर सामने आई है। इस दौरान बार्डर पर माहौल काफी तानवपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए हैं और कौमी इंसाफ का जत्था पुलिस से भिड़ गया है।

इस मौके पर पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी सी.एम. की रिहायश की तरफ कूच कर रहे थे और बैरिकेड तोड़कर प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए। इसी बीच उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस के बार-बार कहने पर भी प्रदर्शनकारियों ने पीछे हटने से इंकार कर दिया। कौमी इंसाफ को चंडीगढ़ पुलिस ने रोका था। इस झड़प के दौरान पुलिस की गाड़ियों को भी काफी नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि मोर्चे के नेताओं के निर्देशों पर प्रदर्शनकारी वापस मोर्चे के तरफ वापस लौटने भी शुरू हो गए हैं। माहौल को देखते हुए नेताओं ने अपील की उसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौटने लगे।