Breaking News
Mahendragarh News

Haryana News: 17 दिन के अंदर संदिग्ध परिस्थितियो मे दो सगी बहनों की हुई मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गाव डालनवास निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी दोनों बेटियों को दहेज के लिए परेशान करते थे। जिसकी वजह से उनकी दोनो बेटी तनाव में रहती थी। तनाव की वजह से बीमार रहने लगी और 17 दिन के अंदर आज उनकी दूसरी बेटी की भी मौत हो गई। मृतका के 17 दिन की एक बेटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

गांव डालनवास निवासी एवं मृतका के परिजनो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 नवंबर 2022 को उसने अपनी बेटी संसार और प्रियंका की शादी नारनौल निवासी मनीष एवं नरेंद्र से की थी। उसने बेटियों की शादी में हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल के लोग उनको दहेज के लिए परेशान करने लगे। कई बार नारनौल जाकर उनको समझाया भी गया लेकिन उसके बाद वो फिर परेशान करना शुरू कर देते। 23 जुलाई को उसकी बेटी ने फोन किया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ दहेज के लिए मारपीट कर रहे हैं और उसको पेट में भी दर्द है। सूचना मिलने पर वो नारनौल गए तो बेटी को अस्पताल में एडमिट करवाया। उसकी दोनों ही बेटियां सात-आठ महीने की गर्भवती थीं।

इसके बाद वो दोनों बेटियों को घर ले आए। उसके बाद 2 सितंबर को उसी छोटी बेटी प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया। इसकी सूचना ससुराल पक्ष को फोन करके दी गई थी, उसके बाद भी वो उनको नहीं ले गए। बेटी इन सब बातों से मानसिक दबाव में आ गई और उसका ब्लड प्रेशर लौ तथा हाई रहने लगा। 18 सितंबर को बेटी प्रिंयका ने पति के पास फोन किया था, तब उसके बाद ने गाड़ी की माग की थी। यह बात लड़की ने उनको बताई थी। इसके बाद उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसको अस्पताल में लेकर आए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह मानसिक तनाव में रहते हुए अब दूसरी बेटी संसार की भी तबियत बिगड़ी और आज उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मृतका के परिजनो की शिकायत पर विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

About ANV News

Check Also

Om Prakash Dhankar

धारा-370 की पक्षधर पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है: ओम प्रकाश धनखड

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share