Breaking News
Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के 11 क्रूज मिसाइल किए नष्ट, 19 ड्रोनों का भी किया खात्मा

रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल से भी अधिक समय हो चुका हैं, लेकिन अब तक ये युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा। इतने समय से दोनों देश एक दूसरे पर हमला किए जा रहे हैं जिस कारण दोनों देशो को भारी नुक्सान हो रहा हैं। इसी बीच, यूक्रेन की वायु सेना ने सोमवार को बताया कि यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में रूस द्वारा लॉन्च किए गए 12 क्रूज मिसाइलों में से 11 मिसाइलों को नष्ट कर दिया और साथ ही, रूस द्वारा लॉन्च किए गए 19 ड्रोनों को भी मार गिराया। यूक्रेन की वायुसेना की ओर से कहा गया है कि रूस ने यूक्रेन पर दो जहाज रोधी मिसाइलों से भी हमला किया।

दोनों देशो में युद्ध लगातार जारी हैं, जोकि थमना काफी मुश्किल लग रहा हैं। वही, कुछ दिन पहले भी रूस ने यूक्रेन में डोनेट्स्क के पश्चिमी शहर पर हमला किया था। डोनेट्स्क के पश्चिमी शहर पर रूस द्वारा किए गए हमले में 13 लोग घायल हो गए थे। जिसमें से एक व्यक्ति को तो मलबे के नीचे से निकाला गया था।

जहां रूस की ओर से लगातार हमले हो रहे हैं, वहीं यूक्रेन ने अमेरिका से एक बार फिर मदद मांगी थी। जिसके बाद यूक्रेन को नई सुरक्षा सहायता के तहत अमेरिका ने 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण देने की घोषणा कर दी। हालांकि, न जाने दोनों देशो का युद्ध काम खत्म होगा लेकिन दोनों देशो में चल रहे युद्ध के कारण लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा हैं और इस वजह से दोनों देशो को भी भारी नुक्सान पंहुचा है।

About ANV News

Check Also

भारत आने के लिए इस शख्स को छोड़नी पड़ेगी 8 महीने की गर्भवती पत्नी !

यूक्रेन पर लगातार जारी हमलों के बीच अधिकतर लोग देश छोड़ने को मजबूर हैं। यूक्रेन …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share