सरकाघाट। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज ने प्रदेश पदाधिकारी तथा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें धर्मपुर मण्डल के अधिवक्ता अजय चौहान को मुख्य प्रवक्ता के तौर पर नियुक्ति की है। अजय चौहान ग्राम पंचायत पपलोग के खरोह गाँव के रहने वाले हैं तथा उच्च न्यायालय शिमला में पिछले 8 वर्षों से अधिवक्ता हैं। गौर रहे कि अजय चौहान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की पौध हैं राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से वकालत की पढ़ाई पूरी की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद् के इकाई सचिव तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दो बार सदस्य भी रहे हैं।
अजय चौहान उत्तर प्रदेश में विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रह चुके हैं। 2017 में अजय चौहान भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने और भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने तथा 2021 से युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव रहे। वर्ष 2022 में वह हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बनाये गये थे। पार्टी द्वारा उनकी इस ताजपोशी पर पूरे धर्मपुर इलाक़े में ख़ुशी की लहर है। अजय चौहान की इस नियुक्ति पर भाजपा मंडल प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अधिवक्ता विशाल ठाकुर,स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान पवन बन्याल, बी.डी.सी रीता देवी,उपप्रधान शिव कुमार सकलानी, पूर्व बी डी सी सुरेंद्र ठाकुर, शशि सकलानी, अजय बन्याल,विकास पट्याल, संजीव कुमार, कमलेश कुमार, अधिवक्ता देश राज ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, लेखराज ठाकुर , अधिवक्ता नरेंद्र ठाकुर, सतपाल सिंह ,विकास ठाकुर, मनोज ठाकुर(हैपी) अंकुश राणा, अनीत कुमार,सहित कई लोगों ने उनकी इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।