404 Not Found


nginx
Himachal: लचर स्वास्थ्य सेवाओं से क्षुब्ध महिलाओं ने सरकार को चेताया - Anv news - ताज़ा हिंदी समाचार
Monday , January 20 2025
Breaking News

Himachal: लचर स्वास्थ्य सेवाओं से क्षुब्ध महिलाओं ने सरकार को चेताया

सरकाघाट। लगातार उपेक्षा का शिकार हुए संधोल सिविल हस्पताल को लेकर सैंकड़ो महिलाओँ न विश्राम गृह से लेकर लघु सचिवालय तक पैदल मार्च कर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को नायब तहसीलदार संधोल के माध्यम से दिया। जिसमें क्षेत्र भर से इक्कठा हुए महिला मंडलो ने मांग की संधोल हस्पताल में अगले 15 दिन के भीतर अगर महिला विशेषज्ञ,ऑर्थो,ओर अन्य विशेषज्ञ के साथ साथ अल्ट्रासाउंड ओर x-ray आदि के सभी खाली पड़े भरे जाएं।अन्यथा फिर इससे अधिक महिला मंडलो को इक्क्ठा कर सरकार के विरोध में आंदोलन करेंगी। हस्पताल के बहाने ही सही लेकिन सरकार के ख़िलाफ़ इस बार जो महिलाओं ने अपना शक्ति पर्दशन किया उसे देख कर हर कोई हैरान था और सप्ताह भर में ही लामबन्दी हुई थी लेकिन महिलाओं के आक्रोश को देख लग रहा है कि अगर हस्पताल की दशा न सुधरी तो दो दशक पहले हुए पुलों के लेकर आन्दोल जैसी स्तिथि खड़ी होगी।

ज्ञात रहे कि इस हस्पताल को लेकर पहले ही क्षेत्र के समाजसेवी ने प्रदेश न्यायालय में याचिका डाली थी जिसमे सरकार को यंहा शीघ्र विशेषज्ञ भेजने के निर्देश भी दिए थे लेकिन आज तक यंहा स्टाफ का टोटा बना ही रहा।कहने को ये पिछले 3 दशक से यंहा ब्लॉक मेडिकल का कार्यलय भी है लेकिन न यंहा पिछले अरसे भर ये पद खाली पड़ा है और समन्धित कार्य भी अब धर्मपुर से शुरु हुए हैं।3 माह पहले धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के आदेश हुए थे लेकिन सब के सब धर्मपुर हस्पताल में ही उनकी तैनाती कर दी। महिलाओं में इस दौरान गुस्सा इसलिए भी ज्यादा गुस्सा था कि पिछले 6 वर्षों में अब तक यंहा कभी कोई डिलीवरी भी नही हो पाई ऐसे में ये हस्पताल महज रैफर वाला हस्पताल बन गया है इधर पर्चियो के नाम पर लम्बी पर्चियां ही हाथ लगतीं हैं।

इस सारे प्रदशन व महिला मंडलो की संयोजक पुनम ठाकुर ने बताया कि पिछले अरसे भर से वो हस्पताल के लिए स्थानीय लोग बराबर स्टाफ़ की मांग करतें रहें है लेकिन अभी तक महज आश्वासन की हाथ लगे लेकिन अब यंहा मूलभूत सुविधाओं से वंचित ओर भगवान भरोसे छोड़े गए दर्जन भर से ज्यादा पंचायतों के बाशिंदे अपने हकों की लड़ाई लडना जानतें हैं। इसलिए जब तक सरकार उनकी बात नही मानती तब तक महिलाओं को अब मोर्चा खोलना ही होगा। इस दौरान महिला मंडल संधोल,डयोढी,डयोढी 2,सोहर,कछाली, दतवाड, चेलबलही, संधोल,लसराणा सहित कई महिला मण्डलों ने भाग लिया।

About admin

Check Also

हिमाचल प्रदेश में 13 साल में प्रति हेक्टेयर 50% तक घट गया सेब का उत्पादन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 13 साल में सेब उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *