Breaking News
Haryana News

भाजपा के वोटर चेतना महाअभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन|

भाजपा के द्वारा वोटर चेतना महाअभियान चलाया जा रहा है। इस महाभियान से पहले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए आज कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने शिरकत की। (Haryana News)

2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए भाजपा अब अलग-अलग अभियान चला रही है। इस दौरान भाजपा के द्वारा अब वोटर चेतना महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 25 और 26 अगस्त को भाजपा हर विधानसभा में कैंप लगाकर नए मतदाताओ का वोटर कार्ड बनवाने का काम करेगी|

वाटर चेतन महाभियान के लिए भाजपा ने गुरुग्राम स्थित गुरु कमल कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में हरियाणा के सभी जिलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।तो वही भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।राजकुमार चाहर की माने तो भाजपा इस अभियान के तहत नए वोटरों के वोटर कार्ड बनवाने का काम करेगी तो वही हर विधानसभा के लिए कार्यकर्ताओं को लक्ष्य भी दिए जाएंगे। (Haryana News)

वहीं इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट साफ तौर पर देखी जा रही है। यही वजह है कि बौखलाहट में वह जनता जनार्दन को राक्षस रूपी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को नजर आ रहा है कि जनता उनको पसंद नहीं कर रही है।

About ANV News

Check Also

Sirsa News

Haryana News: नशीले पदार्थ माफियों के घरों में डॉग स्कोड़ के साथ सर्च अभियान शुरू

सिरसा। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओ. पी. सिंह, आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share