Breaking News
Manali News

मनाली में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया गया। मालरोड बुधवार को पर्यटन से जुड़ी गतिविधियो से सराबोर रहा। विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों के लिए आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया। मालरोड में एक ओर पर्यटकों के लिए खेलो का आयोजन किया गया, तो दूसरी ओर कुल्लवी परिधान में फोटो खिंचवाने की व्यवस्था की गई। पर्यटकों को कुल्लवी परिधान खूब भाई। विदेशी पर्यटकों ने भी इस परिधान में खूब फोटो खिंचवाई। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग ने मनाली में कार्यक्रम का आयोजन किया। हालांकि, बाढ़ के कारण पर्यटन उद्योग को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन, धीरे धीरे पर्यटकों का आना शुरू हो गया है।

पर्यटन दिवस पर पहुंचे पर्यटकों ने मालरोड में पर्यटन विभाग की ओर से करवाई जा रही गतिविधियों का खूब लुत्फ लिया। सेल्फी प्वाइंट में कुल्लवी परिधान में फोटो खिंचवाने के लिए विशेष स्टोल लगाया गया। महिला पर्यटक के लिए कुल्लवी पट्टू और पुरुष के लिए कलगी-टोपे वाला पुरातन परिधान न केवल मुफ्त मुहैया करवाया गया बल्कि पहनाकर भी दिया गया। खेलो में विजेता रहने वालों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। होटलियर एसोसिएशन की ओर से मालरोड में कुल्लू और लाहुल के लजीज व्यंजन परोसे। सिड्डू, अक्सलु, गिचे, लाल चावल, चिलड़े, आदि व्यंजनों का पर्यटकों ने खूब लुत्फ लिया। जिला पर्यटन अधिकारी सुनैयना शर्मा ने बताया कि पर्यटन दिवस पर इन गतिविधियों को करवाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। बाढ़ के बाद अब मनाली में सब सामान्य हो गया है। मनाली पूरी तरह से सुरक्षित है। पर्यटक यहां आ सकते हैं । मनाली पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की बेटियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर।

सरकाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share