Breaking News
Himachal News

टिहरा के यशोवर्धन अत्री करेंगे, राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल योग टीम का प्रतिनिधित्व

योगा फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वधान में आयोजित 48वीं योग आसन प्रतियोगिता 23 नवंबर से 27 नवंबर 2023 तक गुवाहाटी असम में संपन्न होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश की 36 सदस्य टीम में मूलतः टिहरा से, हिम अकादमी हमीरपुर के छात्र यशोवर्धन अत्री भी 14 से 16 वर्ष के आयु वर्ग में हिमाचल की टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। उल्लेखनीय है यशोवर्धन अत्री के पिता नरेंद्र अत्री भी खेलों में हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यशोवर्धन अत्री ने अगस्त माह में नालागढ़ में हुई 20वीं प्रदेश योगासन प्रतियोगिता में 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रदेश में स्वर्ण पदक जीता है, व साथ ही हाल ही में बिलासपुर में हुई स्कूली स्टेट योग प्रतियोगिता में 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रदेश में सिल्वर मेडल जीता है।

हिमाचल प्रदेश योग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय योगा कोच रमन शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल के 36 योगी खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश की टीम के रूप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों जैसे 8- 10, 10 – 12, 12 – 14, 14 – 16, 16 से 18 आयु के बच्चे अपने आसनों का प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस से पूर्व भी आचार्य महेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय कोच रमन शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल के लगभग 20 बच्चे अन्तर्राष्ट्रीय एवं एशियाई प्रतियोगिता में मैडल जीत चुके हैं। इस बार भी हिमाचल के कई स्थानों पर योग कैंप लगाकर बच्चों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। आचार्य महेन्द्र शर्मा ने उम्मीद जताई है कि इस बार भी हमारे योगी खिलाड़ी मैडल जीत कर हिमाचल का गौरव बढ़ाएंगे।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की बेटियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर।

सरकाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share