Breaking News

यूथ कांग्रेस ने झज्जर में निकाला कैंडल मार्च

यूथ कांग्रेस ने झज्जर में आज कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पहुंची झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने भी शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मांग की कि भाजपा सरकार जवानों के साथ भी धोखा कर रही है क्योंकि स्वयं पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए हैं कि आतंकी हमले के बाद जब हेलीकॉप्टर की मांग की गई तो भाजपा ने साफ मना कर दिया। इसलिए अब भाजपा को इस मामले पर सत्यपाल मलिक के आरोपों पर स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता है। वहीं भाजपा पहलवानों के साथ भी अन्याय कर रही है।

 झज्जर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सीधे तौर पर भाजपा पर पुलवामा हमले के बाद हेलीकॉप्टर ना दिए जाने के आरोप लगाए हैं। लेकिन इन आरोपों के बाद भी भाजपा व  प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं क्योंकि शायद उन्हें अपनी गलती का एहसास है और उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं है लेकिन भाजपा को व प्रधानमंत्री को चुप्पी तोड़ते हुए इन आरोपों का स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता है। ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके। क्योंकि सत्यपाल मलिक स्वयं भाजपा से संबंध रखते हैं इसलिए यह आरोप और भी गंभीर हो जाते हैं।

 उन्होंने कहा कि भाजपा आज ना केवल जवानों के साथ तो अन्याय कर ही रही है। अपितु किसानों को भी धोखे में रख रही है। किसान आज जहां मौसमी मार से परेशान है नहीं मंडियों में गेहूं के उठाना होने से भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस लगातार किसानों व आम वर्ग की आवाज को उठाती आई है और भविष्य में भी उठाती रहेगी।

 वहीं उन्होंने धरने पर बैठे पहलवानों के पक्ष में बोलते हुए कहा कि खिलाड़ियों का इस तरह का अपमान अशोक जी ने नहीं है क्योंकि खिलाड़ी किसी प्रदेश नहीं अपितु देश की धरोहर होता है और देश के लिए और उसके मान सम्मान के लिए वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करते हैं लेकिन उनके साथ इस तरह का अन्याय बर्दाश्त से बाहर है इसलिए पहलवानों के साथ कांग्रेश कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उन्हें न्याय दिलवा कर रहेगी।

गीता भुक्कल ने कहा कि जेजेपी के नेता अनूप धानक जो विपक्ष पर अनर्गल बयानबाजी व आरोप लगाते रहते हैं वह उन्हें शोभा नहीं देती। क्योंकि वह स्वयं सरकार में मंत्री हैं तो उन्हें जनता के बीच जाकर उनकी सुध लेने की आवश्यकता है और जितना भी जनता व प्रदेश के विकास के लिए काम हो सके वह उन्हें करना चाहिए। लेकिन भाजपा ओर जेजेपी के नेता काम करने के बजाय बेवजह के आरोप लगाने में व्यस्त रहते हैं।

 वहीं उन्होंने इनेलो की परिवर्तन यात्रा पर बोलते हुए कहा कि सभी दलों को यात्रा करने का पूरा अधिकार है हालांकि उन्हें नहीं पता कि यात्रा हरियाणा में कहां-कहां चल रही है और किस-किस क्षेत्र से होकर गुजर रही है। लेकिन कांग्रेस की जो भारत जोड़ो यात्रा थी उसने देश में अवश्य बदलाव लाने का काम किया है और जनता को जागरूक किया है। इसलिए अब जनता भाजपा जज्बा गठबंधन को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी है और कांग्रेस को सत्ता में लाने को तैयार है। जनता इस बार वोट की चोट से भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

 साथ ही उन्होंने कहा कि महापुरुषों को याद करना व उनकी जन्म उत्सव बनाना बहुत ही अच्छा कार्य है। लेकिन पहरावर में जिस तरह से भगवान परशुराम की जयंती पर रोक लगाकर भाजपा ने ऊंची राजनीति का सबूत दिया है उससे साफ जाहिर है कि भाजपा सरकार आम जनता ही नहीं अपितु महापुरुषों का भी अपमान करने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता के हकों की आवाज लगातार उठा रही है और भविष्य में भी उठाती रहेगी पहले भी सड़क से संसद तक कांग्रेस ने जनता की आवाज उठाने का काम किया है।

 

About ANV News

Check Also

कांग्रेस सरकार ने किया कुप्रबंधन अब केंद्र सरकार को ठहरा रही दोषी

शिमला, भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व चेयरमैन बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा का मानना है …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share