Saturday , April 27 2024
Breaking News

विधायक ने कन्याल गांव में किया 385 करोड़ की सिवरेज योजना का भूमि पूजन

मनाली। शनिवार को मनाली के कन्याल गांव में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने 385 करोड़ की लागत से बनने वाली सिवरेज का शिलान्यास किया यह सिवरेज (मल निकासी) परियोजना राइट बैंक में मनाली गांव, ढुंगरी, नसोगी, बलसारी, सियाल, छियाल, सिमसा, रांगड़ी, गधेरनी, ब्रोड, पारशा, शलीन जबकि लेफ्ट बैंक में वशिष्ठ, मथियाना, कोशला, चढियारी, समाहन, धाराणु , चचोगा, झाड़गं, अलेउ, प्रीणी, शुरू, जगतसुख पंचायत की सात पंचायतों के 35 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश की सबसे बड़ी योजना तीन वर्ष में बनकर तैयार होगी।

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल की सबसे बड़ी योजना है। मनाली की 35 हजार जनता को लाभ मिलेगा। यह परियोजना 385 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। विधायक ने कहा कि भविष्य में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और सात करोड़ और जोड कर गोजरा पंचायत की डीपीआर तैयार की जा रही है। गोजरा को भी जल्द ही सिवरेज से जोड़ा जाएगा और अन्य पंचायतों को भी लाभ मिलेगा। एएफडी से स्वीकृत करवाई है जिसमें हिमाचल सरकार दस प्रतिशत खर्च कर रही है। गौड़ ने इस मल निकासी योजना और मनाली के विकास के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया और कहा कि मुख्यमंत्री ने यह प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजना के लिए खुद हिमाचल सरकार की और से हस्ताक्षर किए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी, नवीन तनवर, पंचायत के प्रधान दिले राम, पूर्व प्रधान मोनिका ठाकुर उपस्थित रही।

About admin

Check Also

दक्षिण भारत में जल संकट बढ़ा , जलाशयों का स्तर घटकर सिर्फ 17 प्रतिशत बचा

गर्मियां शुरू होने के साथ ही देश में जल संकट गहराना शुरू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *