प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के दौरान आज चंडीगढ़ भाजपा द्वारा विकलांग एवं जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित किए गए उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि स्थानीय सेक्टर 38 वेस्ट के कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित इस कैंप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर क्षेत्र के प्रभारी सौदान सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद , उपाध्यक्ष देवेंदर सिंह बबला,प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन, कार्यक्रम संयोजक अमित जिंदल, तेजेंदर सिंह सरां, पार्षद मनोज सोनकर, विक्रम बावा , जिलाध्यक्ष सतिन्दर सिंह सिधु, मन्नू भाषीन, जतिन्दर मल्होत्रा, डॉ नरेश पांचाल,पूर्व पार्षद शक्ति देवशाली, शीला फूल सिंह, के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी , पार्षद, जिला, मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एनजीओ सेल का भी सहयोग रहा।
इस अवसर पर जरूरतमंदों में 40व्हीलचेयर , 40 बैसाखी पेयर, 25 चलने वाली छड़ी, 50नी कैप, 30 वाकर तथा 150 आंखों के चश्मो का वितरण किया गया। जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग भी देने की व्यवस्था की गयी ।देश हित फाउंडेशन के सहयोग से आंखों की नजर की जांच भी की गई व मुफ्त चश्मे वितरित किये गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन को लोगों की सेवा हेतु समर्पित किया है और इसी के तहत पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित है। प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा एवं गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देशवासियों ने अनुभव किया है। उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन है। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े में भाजपा कार्यकर्ता ने सेवा के विभिन्न आयामों में नए रिकार्ड कायम किये है। सरकार की सेवा व गरीब कल्याण की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन से पूरे देश में पीएम मोदी के प्रति जनता के मन में विश्वास और भी अधिक गहरा हुआ है।
सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से पार्टी जनसरोकार के कार्यों से जुड़ी है। सौदान सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जाते रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा के सभी कार्य करने के लिए कृत संकल्प है । उन्होंने सेवा पखवड़े के दौरान कार्यकर्ता द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और कार्यक्रम में लगे सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।