Saturday , April 27 2024
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में करनाल में हुआ महिला योग प्रतियोगिता

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा 10 खेलों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसमें योगासन खेल के प्रोत्साहन हेतु 10 शहरों का चयन किया गया है। उसी क्रम में आज करनाल में महिला खिलाड़ियों की योगासन खेल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेलो इंडिया 10का दम-वुमेंस लीग’ का उद्घाटन अवसर पर

नेशनल योगासन स्पोर्टस फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ जयदीप आर्य हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों को बढ़ावा देने की नीति के तहत आज करनाल में योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज सरकार के प्रयासों से  हमारा परम्परागत योग देश और विदेश में प्रमाणिकता के साथ आगे बढ़ रहा है। रेनू भाटिया ने कहा कि योग विश्व को भारत की देन है और इससे तनाव से छुटकारा और स्वास्थ्य लाभ मिलता है। हर व्यक्ति को इसे जीवन में अवश्य अपनाना चाहिए। 

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्य ने कहा कि योग को बढ़ावा देने और इसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए करनाल में यह योग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इससे पता चलता है कि हरियाणा योग को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने  कहा कि आयोजन में हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर के 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें ट्रेडिशनल योगा और आर्टिस्टिक एकल की प्रतियोगिताएं होंगी।

 जयदीप आर्य ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है और इस बार पहली से दसवीं कक्षा तक बच्चों को योग की शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 लाख सूर्य नमस्कार में 15 करोड लोगों ने योग के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की है। और हरियाणा योग आयोग पहला ऐसा संस्थान है जिसने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किये हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों ने कहा कि योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और इससे हमारी मानसिक शक्ति मजबूत होती है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में खेलो इंडिया द्वारा नारी शक्ति को योगासन के माध्यम से ओर अधिक सशक्त और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 मार्च से 12 मार्च 2023 के मध्य देशभर में 10 स्थानों पर ‘10 का दम-वुमेंस लीग’ का आयोजन स्पोट्‌र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहल एवं नेशनल योगासन स्पोट्‌र्स फेडरेशन के माध्यम से किया जा रहा है। 

About admin

Check Also

धर्मपुर के मनुधार में बस दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ के पीछे रुकी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धर्मपुर वाया मनुधार कमलाह ब्रैहल रूट पर जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *